Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi: आज इस आर्टिकल में हम आपको Sukhvinder Singh Sukhu की जीवनी देने जा रहे है । हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आजकल एक नाम चर्चा है तो वह है सुखविंदर सिंह सुक्खू । सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 बजकर 50 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण की ।
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। सुक्खू का सम्बन्ध राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से है। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र के 4 बार के मौजूदा विधायक हैं। वह 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में जानने से पहले हम मुख्यमंत्री के बारे में थोड़ा जान लेते है । जिस प्रकार संघ की मंत्रीपरिषद का प्रधान भारत का प्रधानमंत्री होता है, उसी प्रकार राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रधान एक मुख्यमंत्री होता है। राज्य की कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग मुख्यमंत्री ही करता है राज्यपाल तो सिर्फ एक सांविधानिक प्रधान है. मुख्यमंत्री का स्थान महत्त्वपूर्ण है । मुख्यमंत्री का प्रथम कार्य मंत्रिपरिषद का निर्माण करना है. वह मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या निश्चित करता है और उसके लिए नामों की एक सूची तैयार करता है वह मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या निश्चित करता है और उसके लिए नामों की एक सूची तैयार करता है ।
Table of Contents
ToggleSukhvinder Singh Sukhu का जन्म :
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ । सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं।
जन्म | 26 मार्च 1964 |
---|---|
गांव | हमीरपुर जिले के नादौन का भवड़ा |
शिक्षा | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी एलएलबी |
पिता | स्वर्गीय रसील सिंह |
मां | संसारो देवी |
पत्नी | कमलेश ठाकुर |
बेटियां | कामुन ठाकुर व रोहन ठाकुर |
Sukhvinder Singh Sukhu परिवार
सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। 4 भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
Sukhvinder Singh Sukhu की शिक्षा :
सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रारंभिक शिक्षा नादौन से हुई और इसके बाद इन्होंने शिमला विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की।
Sukhu के राजनैतिक कैरियर की शुरुआत :
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना राजनीतिक कैरियर छात्र नेता के रूप में एनएसयूआई से शुरू किया। संजौली में कॉलेज के दौरान वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने सुक्खू ने अगले साल कॉलेज छात्र युनियन के महासचिव व उसके अगले साल युनियन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और उन्हें लगातार जीत हासिल हुई। वे कानून की पढ़ाई के दौरान वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी अपने विभाग के रिप्रेजेंटेटिव चुने गये।
Sukhvinder Singh Sukhu सुखविंदर सिंह सुक्खू महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां :
वर्ष 1989 से 1995 तक सुखविंदर संह सुक्खू एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद तीन साल तक वे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। वर्ष 1998 में उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और इस पद पर वे लगातार दस साल तक रहे। उन्होंने वर्ष 1992 में शिमला नगर निगम के पार्षद पद का चुनाव लड़ा और लगातार दो बार विजयी हुए। वर्ष 2008 में उन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया जिसपर वे चार साल तक रहे। वर्ष 2013 की शुरुआत में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
- 1989 से 1995 तक एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष।
- 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ।
- 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
- नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद बने ।
Sukhvinder Singh Sukhu का मुख्यमंत्री तक का सफर :
- वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन सीट से विधायक चुने गये।
- दिसंबर 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें क्षेत्र की जनता ने दोबारा अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा।
- वे इस कार्यकाल में कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप बनाये गये।
- 2008 में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बने ।
- आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
- वर्ष 2017 के तेरहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वे तीसरी बार विधायक चुने गये।
- अप्रैल 2022 में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने ।
- वर्ष 2022 की चौदहवीं विधानसभा के लिए चौथी बार विधायक चुने गए।
Sukhvinder Singh Sukhu हिमाचल के 15वे मुख्यमंत्री
- सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री बने है ।
- शिमला के बाद हमीरपुर ऐसा जिला बन गया हे जहाँ से दो नेताओ को मुख्यमंत्री पद मिला है ।
- हमीरपुर से दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धुमल के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस से मुख्यमंत्री बने है
Sukhvinder Singh Sukhu विशेष :-
- सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से 5 बार चुनाव लड़ा और 4 बार जीत दर्ज की।
- सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003, 2007, 2017 2022 नादौन से विधायक रहे।
- हिमाचल कांग्रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू इकलौते ऐसे नेता एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे।
- 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री बने ।
- सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने वाले कांग्रेस के चौथे नेता ।
- इस बार कांग्रेस जो 40 विधायक जीते हैं, उनमें से 18 ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुक्खू के नेतृत्व में ही की।
- शिमला के बाद हमीरपुर ऐसा जिला बन गया हे जहाँ से दो नेताओ को मुख्यमंत्री पद मिला है ।
- हमीरपुर से दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धुमल के बाद सुक्खू कांग्रेस से मुख्यमंत्री बने है
Sukhvinder Singh Sukhu का सफरनामा
- 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म |
- 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से विवाह हुआ।
- 2 बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
- 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष महासचिव बने ।
- 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने ।
- 1998 से 2008 युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने ।
- 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- नगर निगम शिमला में दो बार पार्षद बने।
- 2003 में पहली बार नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने ।
- 2007 व 2017 में भी नादौन से चुनाव जीते।
- 2022 में चौथी बार नादौन से विधायक चुने गए।
- 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री बने ।
आज इस आर्टिकल में हमने आपको Sukhvinder Singh Sukhu Biography के बारे में बताया इसको लेकर अगर आपका कोई सुझाव या कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है.
Our Useful Links
Telegram Page | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Facebook Group | Click Here |
Also Read –Economic Survey 2022-23
Also Read –हिमाचल बजट 2023-24
Also Read – OSCAR Winners 2023
Also Read – Economic Survey 2022-23
Also Read –Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi
Also Read– Solved GK MCQ Questions with Answers – NCERT Books
Also Read – HP Junior Scale Stenographer 2022 Solved Exam