आर्थिक समीक्षा 2022-23 in Hindi Pdf Download

आर्थिक समीक्षा 2022-23 in Hindi Pdf Download

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Follow Me

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31 जनवरी, 2023 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। इस आर्थिक सर्वेक्षण को मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनन्त नागेश्वरन के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण की थीम है- ‘मध्यावधि स्थिति – आशावादी तथा विश्वसनीय’ ।

आर्थिक समीक्षा 2022-23 महत्वपूर्ण तथ्य

  • अर्थव्यवस्था की विकास दर मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए 7% ( वास्तविक ) रहने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में विकास दर 8.7% रही थी।
  • पिछले साल के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5% रहने का अनुमान जाहिर किया गया था।
  • वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की GDP विकास दर 6 से 6.8% रहने का अनुमान है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी विकास दर वास्तविक आधार पर 6.5% रहेगी।
  • भारत PPP ( क्रय शक्ति समता) के सन्दर्भ में तीसरी, जबकि विनिमय दर के मामले में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार भारत में प्रतिव्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय ( स्थिर मूल्यों पर) 96522 रु. है तथा प्रति व्यक्ति आय की वार्षिक वृद्धि दर 5.5% है।
  • सर्वेक्षण के मुताबिक 2022 में जीएसटी करदाताओं की संख्या 70 लाख से दोगुना होकर 1.4 करोड़ पहुँच गई है।
  • सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राजकोषीय घाटा 6.4% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 6.7% रहा है।
  • दिसम्बर, 2022 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 562.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • RBI ने वित्त वर्ष 2022-23 में मुद्रास्फीति की दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया है।
  • वित्त वर्ष 2022-23 में कृषि का सकल मूल्य वर्धन (GVA) मूलभूत किमतों पर 3.5% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 3.0% से अधिक है।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के लिए ऋण वृद्धि जनवरी – नवम्बर, 2022 के दौरान औसतन 30.5% से अधिक रही है।
  • 2021-22 के दौरान देश में रिकॉर्ड 5000 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ है। इसमें से 36 लाख मीट्रिक टन चीनी का प्रयोग एथेनॉल उत्पादन के लिए किया गया है।
  • वित्त वर्ष 2022-23 में उद्योग क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन (GAV) मूलभूत किमतों पर 4.1% रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष के 10.3% से काफी कम रहा।
  • वित्त वर्ष 2023 में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 9.1% रहने का अनुमान है, जो कि पिछले वित्त वर्ष के 8.4% से अधिक है।

आर्थिक समीक्षा 2022-23 आकलन

भारत के विदेशी व्यापार के प्रमुख भागीदार देश-

  • भारत सर्वाधिक निर्यात करता है – अमेरिका > यूएई > नीदरलैंड > ची
  • भारत सर्वाधिक आयात करता है – चीन > यूएई > अमेरिका
  • भारत 2022 में 100 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त करके विश्व भर में शीर्ष प्रेषण प्राप्त कर्ता बन गया है।
  • भारत के ई-कॉमर्स बाजार के वर्ष 2025 तक हर साल 18% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
  • कुल प्रजनन दर 2.1 हो गया है जो पहले 2.4 था ।
  • शिशु मृत्यु दर 38.4 हो गया है, जो पहले 46.0 था।
  •  नवजात मृत्यु दर 24.9 है, जो पहले 29.5 था।
  • अप्रैल-दिसम्बर 2022 में वस्तु निर्यात 332.5 अरब डॉलर का हुआ ।
  • भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल, 2022 में 7.8% पर पहुँच गई।
  • केन्द्र और राज्य सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजटीय व्यय वित्त वर्ष 2023 (बजट अनुमान) में GDP का 2.1% और वित्त वर्ष 2022 (RE) में 2.2% तक पहुँच गया, जो वित्त वर्ष 2021 में 1.6% था।
  • सामाजिक क्षेत्र का व्यय वित्त वर्ष 2016 के रु० 9.1 लाख करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में रु. 21.3 लाख करोड़ हो गया।
  • 220 करोड़ से अधिक कोविड- 19 वैक्सीन की खुराक दी गई।
  • भारत ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘नेट जीरो’ का संकल्प व्यक्त किया है।
  • भारत ने वर्ष 2030 से पहले गैर – जीवाश्व ईंधन से 40% स्थापित विद्युत क्षमता के अपने लक्ष्य को हासिल किया।
  • भारत वर्ष 2005 के स्तर से वर्ष 2030 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45% तक कम करेगा।
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन से भारत वर्ष 2047 तक ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो जायेगा ।
  • पर्यावरण के लिए जीवन शैली (LIFE) के रूप में जन आंदोलन शुरू किया गया।
  • वर्ष 2020-21 में कृषि में निजी निवेश बढ़कर 9.3% हो गया।
  • भारत में खाद्यान्न उत्पादन में निरन्तर वृद्धि देखी गई।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लगभग 81.4 करोड़ लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा ।
  • औद्योगिक क्षेत्र द्वारा समग्र सकल मूल्य वर्धित (GVA) 3.7% बढ़ा, जो पिछले दशक की 2.8% की औसत वृद्धि से अधिक है।
  • भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बना ।
  • अक्टूबर, 2022 तक 2359 किसान रेलों ने लगभग 7.91 लाख टन खराब होने वाली वस्तुओं का परिवहन किया।
  • वर्ष 2016 में शुरू की गई UDAN योजना से एक करोड़ से अधिक हवाई यात्रियों ने लाभ उठाया है।

आर्थिक समीक्षा 2022-23 तालिका सार

आर्थिक समीक्षा 2022-23 के महत्वपूर्ण तथ्यों का सार  तालिका में दिया गया है:

आर्थिक समीक्षा 2022-23 तथ्य विवरण
अर्थव्यवस्था की विकास दर मार्च, 2023 7% (वास्तविक)
देश की जीडीपी विकास दर 2022-23 के दौरान 8-8.5%
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान GDP विकास दर 6 से 6.8%
जीडीपी विकास दर 2023-24 के लिए वास्तविक 6.5%
भारत PPP के सन्दर्भ में तीसरी अर्थव्यवस्था
भारत में प्रतिव्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय 96522 रु. (प्रति व्यक्ति)
2022 में जीएसटी करदाताओं की संख्या 1.4 करोड़
राजकोषीय घाटा 2022-23 के दौरान 6.4%
विदेशी मुद्रा भंडार दिसम्बर, 2022 में 562.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर
RBI द्वारा मुद्रास्फीति की दर 6.8%
कृषि का सकल मूल्य वर्धन (GVA) 3.5%
भारत विनिमय दर के सन्दर्भ में 5वीं अर्थव्यवस्था
उद्योग क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन (GAV) 4.1%
सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 9.1%
भारत के विदेशी व्यापार के प्रमुख भागीदार अमेरिका, यूएई, नीदरलैंड, चीन
ई-कॉमर्स बाजार की वृद्धि दर 18% (वर्ष 2025 तक)
कुल प्रजनन दर 2.1
शिशु मृत्यु दर 38.4
नवजात मृत्यु दर 24.9
वस्तु निर्यात अप्रैल-दिसम्बर, 2022 332.5 अरब डॉलर
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर 7.8% (अप्रैल, 2022)
स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजटीय व्यय (2023) GDP का 2.1% (केंद्र और राज्य सरकार)
सामाजिक क्षेत्र का व्यय (2023) रु. 21.3 लाख करोड़
कोविड-19 वैक्सीन की खुराक 220 करोड़ से अधिक
शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य वर्ष 2070 तक
गैर-जीवाश्व ईंधन से विद्युत क्षमता 40% (वर्ष 2030 से पहले)
घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता 45% (वर्ष 2005 से 2030 तक)
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन वर्ष 2047 तक
जीवन शैली (LIFE) जन आंदोलन पर्यावरण के लिए
कृषि में निजी निवेश 9.3% (वर्ष 2020-21)

आर्थिक समीक्षा 2022-23 डाउनलोड लिंक

 

Our Useful Links

Telegram Page Click Here
Facebook Page Click Here
Facebook Group Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!