वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31 जनवरी, 2023 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। इस आर्थिक सर्वेक्षण को मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनन्त नागेश्वरन के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण की थीम है- ‘मध्यावधि स्थिति – आशावादी तथा विश्वसनीय’ ।
Table of Contents
Toggleआर्थिक समीक्षा 2022-23 महत्वपूर्ण तथ्य
- अर्थव्यवस्था की विकास दर मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए 7% ( वास्तविक ) रहने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में विकास दर 8.7% रही थी।
- पिछले साल के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5% रहने का अनुमान जाहिर किया गया था।
- वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की GDP विकास दर 6 से 6.8% रहने का अनुमान है।
- वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी विकास दर वास्तविक आधार पर 6.5% रहेगी।
- भारत PPP ( क्रय शक्ति समता) के सन्दर्भ में तीसरी, जबकि विनिमय दर के मामले में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार भारत में प्रतिव्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय ( स्थिर मूल्यों पर) 96522 रु. है तथा प्रति व्यक्ति आय की वार्षिक वृद्धि दर 5.5% है।
- सर्वेक्षण के मुताबिक 2022 में जीएसटी करदाताओं की संख्या 70 लाख से दोगुना होकर 1.4 करोड़ पहुँच गई है।
- सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राजकोषीय घाटा 6.4% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 6.7% रहा है।
- दिसम्बर, 2022 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 562.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- RBI ने वित्त वर्ष 2022-23 में मुद्रास्फीति की दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया है।
- वित्त वर्ष 2022-23 में कृषि का सकल मूल्य वर्धन (GVA) मूलभूत किमतों पर 3.5% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 3.0% से अधिक है।
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के लिए ऋण वृद्धि जनवरी – नवम्बर, 2022 के दौरान औसतन 30.5% से अधिक रही है।
- 2021-22 के दौरान देश में रिकॉर्ड 5000 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ है। इसमें से 36 लाख मीट्रिक टन चीनी का प्रयोग एथेनॉल उत्पादन के लिए किया गया है।
- वित्त वर्ष 2022-23 में उद्योग क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन (GAV) मूलभूत किमतों पर 4.1% रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष के 10.3% से काफी कम रहा।
- वित्त वर्ष 2023 में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 9.1% रहने का अनुमान है, जो कि पिछले वित्त वर्ष के 8.4% से अधिक है।
आर्थिक समीक्षा 2022-23 आकलन
भारत के विदेशी व्यापार के प्रमुख भागीदार देश-
- भारत सर्वाधिक निर्यात करता है – अमेरिका > यूएई > नीदरलैंड > चीन
- भारत सर्वाधिक आयात करता है – चीन > यूएई > अमेरिका
- भारत 2022 में 100 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त करके विश्व भर में शीर्ष प्रेषण प्राप्त कर्ता बन गया है।
- भारत के ई-कॉमर्स बाजार के वर्ष 2025 तक हर साल 18% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
- कुल प्रजनन दर 2.1 हो गया है जो पहले 2.4 था ।
- शिशु मृत्यु दर 38.4 हो गया है, जो पहले 46.0 था।
- नवजात मृत्यु दर 24.9 है, जो पहले 29.5 था।
- अप्रैल-दिसम्बर 2022 में वस्तु निर्यात 332.5 अरब डॉलर का हुआ ।
- भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल, 2022 में 7.8% पर पहुँच गई।
- केन्द्र और राज्य सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजटीय व्यय वित्त वर्ष 2023 (बजट अनुमान) में GDP का 2.1% और वित्त वर्ष 2022 (RE) में 2.2% तक पहुँच गया, जो वित्त वर्ष 2021 में 1.6% था।
- सामाजिक क्षेत्र का व्यय वित्त वर्ष 2016 के रु० 9.1 लाख करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में रु. 21.3 लाख करोड़ हो गया।
- 220 करोड़ से अधिक कोविड- 19 वैक्सीन की खुराक दी गई।
- भारत ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘नेट जीरो’ का संकल्प व्यक्त किया है।
- भारत ने वर्ष 2030 से पहले गैर – जीवाश्व ईंधन से 40% स्थापित विद्युत क्षमता के अपने लक्ष्य को हासिल किया।
- भारत वर्ष 2005 के स्तर से वर्ष 2030 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45% तक कम करेगा।
- राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन से भारत वर्ष 2047 तक ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो जायेगा ।
- पर्यावरण के लिए जीवन शैली (LIFE) के रूप में जन आंदोलन शुरू किया गया।
- वर्ष 2020-21 में कृषि में निजी निवेश बढ़कर 9.3% हो गया।
- भारत में खाद्यान्न उत्पादन में निरन्तर वृद्धि देखी गई।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लगभग 81.4 करोड़ लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा ।
- औद्योगिक क्षेत्र द्वारा समग्र सकल मूल्य वर्धित (GVA) 3.7% बढ़ा, जो पिछले दशक की 2.8% की औसत वृद्धि से अधिक है।
- भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बना ।
- अक्टूबर, 2022 तक 2359 किसान रेलों ने लगभग 7.91 लाख टन खराब होने वाली वस्तुओं का परिवहन किया।
- वर्ष 2016 में शुरू की गई UDAN योजना से एक करोड़ से अधिक हवाई यात्रियों ने लाभ उठाया है।
आर्थिक समीक्षा 2022-23 तालिका सार
आर्थिक समीक्षा 2022-23 के महत्वपूर्ण तथ्यों का सार तालिका में दिया गया है:
आर्थिक समीक्षा 2022-23 तथ्य | विवरण |
---|---|
अर्थव्यवस्था की विकास दर मार्च, 2023 | 7% (वास्तविक) |
देश की जीडीपी विकास दर 2022-23 के दौरान | 8-8.5% |
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान GDP विकास दर | 6 से 6.8% |
जीडीपी विकास दर 2023-24 के लिए वास्तविक | 6.5% |
भारत PPP के सन्दर्भ में | तीसरी अर्थव्यवस्था |
भारत में प्रतिव्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय | 96522 रु. (प्रति व्यक्ति) |
2022 में जीएसटी करदाताओं की संख्या | 1.4 करोड़ |
राजकोषीय घाटा 2022-23 के दौरान | 6.4% |
विदेशी मुद्रा भंडार दिसम्बर, 2022 में | 562.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर |
RBI द्वारा मुद्रास्फीति की दर | 6.8% |
कृषि का सकल मूल्य वर्धन (GVA) | 3.5% |
भारत विनिमय दर के सन्दर्भ में | 5वीं अर्थव्यवस्था |
उद्योग क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन (GAV) | 4.1% |
सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर | 9.1% |
भारत के विदेशी व्यापार के प्रमुख भागीदार | अमेरिका, यूएई, नीदरलैंड, चीन |
ई-कॉमर्स बाजार की वृद्धि दर | 18% (वर्ष 2025 तक) |
कुल प्रजनन दर | 2.1 |
शिशु मृत्यु दर | 38.4 |
नवजात मृत्यु दर | 24.9 |
वस्तु निर्यात अप्रैल-दिसम्बर, 2022 | 332.5 अरब डॉलर |
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर | 7.8% (अप्रैल, 2022) |
स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजटीय व्यय (2023) | GDP का 2.1% (केंद्र और राज्य सरकार) |
सामाजिक क्षेत्र का व्यय (2023) | रु. 21.3 लाख करोड़ |
कोविड-19 वैक्सीन की खुराक | 220 करोड़ से अधिक |
शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य | वर्ष 2070 तक |
गैर-जीवाश्व ईंधन से विद्युत क्षमता | 40% (वर्ष 2030 से पहले) |
घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता | 45% (वर्ष 2005 से 2030 तक) |
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन | वर्ष 2047 तक |
जीवन शैली (LIFE) जन आंदोलन | पर्यावरण के लिए |
कृषि में निजी निवेश | 9.3% (वर्ष 2020-21) |
आर्थिक समीक्षा 2022-23 डाउनलोड लिंक
- पद्म पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची
- Famous Books And Authors In News 2023
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेता सूची
- Jan-Dec 2023: Objective Current Affairs Set -2
- Jan-Dec 2023: Objective Current Affairs Set -1
- HRTC Conductor Exam Syllabus 2023
- Dadasaheb Phalke Award
Our Useful Links
Telegram Page | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Facebook Group | Click Here |