हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल 2023

हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल 2023

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Follow Me

हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है । कुल्लू वन वृत्त के अंतर्गत लाहौल वन मंडल में वन मित्र योजना 2024 के लिए शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम वन मंडल केलांग में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में वन परिक्षेत्र केलांग में 12 फरवरी को, पटन में 12 फरवरी को और उदयपुर में 13 फरवरी को युवाओं के लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

वन मंडल तारीख स्थान शारीरिक टेस्ट का समय
केलांग 12 फरवरी 2024 संतिगिरि हैलीपैड से  कमांडर नाला 9:00 बजे
पटन 12 फरवरी 2024 संतिगिरि हैलीपैड से  कमांडर नाला 9:00 बजे
उदयपुर 13 फरवरी 2024 लता ठाकुर मैदान 9:00 बजे

 

 

लाहौल वन मंडल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

                                                                                                  लाहौल वन मंडल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

रामपुर वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

वन मित्र भर्ती 2023 के अंतर्गत रामपुर वन मंडल के  164 वन बीटों में वन मित्रों के पद भरने के लिए फिटनेस टेस्ट का शेड्यूल तय किया है। रामपुर वन परिक्षेत्र सराहन, बहाली में  वन मित्रों की भर्ती 12 फरवरी से शुरू होगी । इस भर्ती की प्रक्रिया में रामपुर और नन खरी में 13 फरवरी को , कोटगढ़ तथा कुमारसेन वन मंडल में 14 फरवरी को और वन मंडल आनी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अरशु तथा नित्थर में 13 फरवरी को युवाओं के लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। 

रामपुर वन मंडल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल
                                                                                                                   रामपुर वन मंडल फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

हमीरपुर मंडल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

वन मित्र भर्ती 2023 के अंतर्गत हमीरपुर वन विभाग ने 194 वन बीटों में वन मित्रों के पद भरने के लिए फिटनेस टेस्ट का शेड्यूल तय किया है। हमीरपुर वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती 6 फरवरी से शुरू हुआ और 9 फरवरी तक चला। इस भर्ती की प्रक्रिया में, ऊना मंडल में 6 फरवरी को, हमीरपुर मंडल में 8 फरवरी को और देहरा मंडल में 9 फरवरी को युवाओं के लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित किया गया। 

हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट वन रेंज के स्तर पर होगा। दो वन रेंजों की भर्ती एक ही स्थान पर आयोजित की जाएगी, ताकि युवाओं को फिजिकल  टेस्ट के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े।   2 फ़रवरी को, हमीरपुर वन विभाग ने वन मंडलों के डीएफओ और रेंज अधिकारियों को बुलाकर वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट की तैयारी की, ताकि युवाओं को फिटनेस टेस्ट के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।  हमीरपुर वन विभाग के अंतर्गत हमीरपुर, ऊना और देहरा के कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती हो रही है। इसके लिए, हमीरपुर वन विभाग में 7958 युवाओं ने वन मित्र के पद के लिए आवेदन किया है। इनमें 6059 लड़के और 1899 लड़कियाँ हैं।

वन मंडल के आकार को ध्यान में रखते हुए, हमीरपुर मंडल में 70 पदों के लिए 2640 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनमें 1993 लड़के और 647 लड़कियाँ हैं, और देहरा मंडल में 58 पदों के लिए 2831 युवाओं ने आवेदन किया है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग में वन मित्रों को हर दिन छह घंटे की ड्यूटी देनी होगी। उन्हें हर माह 10 हजार रुपए का वेतन दिया जाएगा।

वन मंडल पदों की संख्या आवेदनों की संख्या लड़के लड़कियाँ
हमीरपुर 70 2640 1993 647
देहरा 58 2831 2100 731
ऊना 66 2487 1966 521

 

 ऊना जिले में बंगाणा, ऊना, और रामगढ़ वन रेंज के युवाओं के फिजिकल टेस्ट का आयोजन लालसिंगी गांव पुराना ऊना-होशियारपुर रोड़ पर किया जाएगा, जबकि अंब और भरवाईं वन रेंज के युवाओं का टेस्ट सीनियर सेंकेडरी स्कूल भेहड़ जस्बां में 6 फरवरी को आयोजित हुआ ।

हमीरपुर जिले में हमीरपुर और अग्घार वन रेंज के युवाओं का टेस्ट सेंटर स्कूल हीरानगर में और बड़सर व बिझड़ी वन रेंज के युवाओं का टेस्ट आईटीआई बणी में और नादौन वन रेंज के युवाओं का टेस्ट अमतर क्रिकेट स्टेडियम में 8 फरवरी को हुआ ।  देहरा वन विभाग में खुडियां व ज्वालाजी वन रेंज के युवाओं का टेस्ट एनएच बाईपास गंजुए दा बाग में, देहरा व डाडासाहिब वन रेंज के युवाओं का टेस्ट देहरा हरीपुर रोड़ निकट डीएवी स्कूल देहरा में और नगरोटा सूरियां वन रेंज के युवाओं का टेस्ट पौंग डैम वाइल्ड लाइफ एरिया में 9 फरवरी 2024 को हुआ।

वन मंडल तारीख स्थान शारीरिक टेस्ट का समय
ऊना 6 फरवरी 2024 नजदीक लालसिंगी गांव पुराना ऊना-होशियारपुर रोड़ 8:00 बजे
हमीरपुर 8 फरवरी 2024 सेंटर स्कूल हीरानगर 8:00 बजे
देहरा 9 फरवरी 2024 एनएच बाईपास गंजुए दा बाग  8:00 बजे

 

हमीरपुर मंडल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल
                                                                                            हमीरपुर मंडल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

 

जिला मंडी वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल 

जिला मंडी नाचन, पंडोह, सिराज, थाची रेंज में वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट शेड्यूल नीचे तालिका में दर्शाया गया है –

क्रमांक रेंज का नाम बीट का नाम अनुसूची तिथि
1 नाचन बस्सा, मछरोट, डालोगी, जब्राट, चच्योट, खरसी, तांदी, चैलचौक, हल्लिनु, देवधार, बस्सी, कोटलू, तुन्ना, कामरूनाग लोट, जेओग, जहल, देवीदर्ह और बुधराघ 02.02.2024
2 पंडोह पंडोह, तावा, बड़नू, दालीकर, छपरहाण, सरोआ, कार्थाच, कल्हानी, बांडल और सलोई 03.02.2024
3 सिराज जांजेहली, तुंगासी, थुनाग, बाड़ा, बगसियाद, रैनधार, घाटाधार, निहरी, घाटियाद, शिल्लिबागी और चिउनी 05.02.2024
4 थाची थाची, देवथाच, कालीप्री, बूंग, बाली, देवधार, पंजैन, बसन, टिक्की, पारखोल, खानी, गड़गुसैनी, बागड़ा और दहारघाट 06.02.2024

 

वन मित्र भर्ती शारीरिक टेस्ट मापदंड

वन मित्र भर्ती के लिए लडक़ों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर एवं छाती 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि लड़कियों की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एसटी युवाओं को लंबाई में पांच सेंटीमीटर तक छूट दी जा सकती है। युवाओं को अब शारीरिक दक्षता टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें लडक़ों को पांच किलोमीटर दौड़ आधे घंटे में और लड़कियों को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

वन मित्र भर्ती मंडल अनुसार पद

Serial No. Name of Circle No. of Beats
1. Mandi 309
2. Shimla 240
3. Nahan 216
4. Dharamshala 209
5. Hamirpur 194
6. Chamba 198
7. Rampur 164
8. Bilaspur 124
9. Solan 108
10. Kullu 140
11. WL(South) Shimla 77
12. GHNP. Shamshi 52
13. WL (North) Dharamshala 30
Total 2061

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!