राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार घोषित किए जाते हैं। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, शतरंज खिलाडी आर वैशाली, पैरा तीरंदाज शीतल देवी और कबड्डी खिलाडी रितु नेगी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला ।
Table of Contents
Toggleराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की । 13 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत जज एएम खानविल्कर की अगुवाई वाली समिति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं का चयन किया था। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेताओं से सम्बन्धित सूची नीचे प्रदान की गई है ।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता 2023
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: इस पुरस्कार को किसी खिलाड़ी के पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 में दो खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया।
खेल | विजेता खिलाड़ी |
---|---|
बैडमिंटन | सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को |
अर्जुन पुरस्कार विजेता 2023
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार: इस पुरस्कार को पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, और खेल कौशल के साथ अनुशासन की भावना को प्रमोट करने के लिए प्रदान किया जाता है। 2023 में 26 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल | विजेता खिलाड़ी |
---|---|
क्रिकेट | मोहम्मद शमी |
कुश्ती | अंतिम पंघाल और सुनील कुमार |
शतरंज | आर वैशाली |
पैरा केनाइंग | प्राची यादव |
गोल्फ | दीक्षा डागर |
पैरा तीरंदाजी | शीतल देवी |
निशानेबाजी | ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह |
दृष्टिबाधित क्रिकेट | अजय रेड्डी |
तीरंदाजी | ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी |
एथलेटिक्स | पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर |
मुक्केबाजी | मोहम्मद हुसामुद्दीन |
कबड्डी | पवन कुमार और रितु नेगी |
हॉकी | कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू |
स्क्वॉश | हरिंदर पाल सिंह संधू |
टेबल टेनिस | अयहिका मुखर्जी |
वुशू | नाओरेम रोशिबिना देवी |
खोखो | नसरीन |
लॉन बॉल | पिंकी |
घुड़सवारी | दिव्य कृति सिंह और अनूष अग्रवाल |
ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार विजेता 2023
खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को समर्पित किया जाता है जो अपने प्रदर्शन से खेलों में विशेष योगदान देते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में सहयोग करते हैं। इस वर्ष कुल 3 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल | विजेता खिलाड़ी |
---|---|
कबड्डी | कविता सेत्यराज |
बैडमिंटन | मंजूषा कंवर |
हॉकी | विनीत कुमार शर्मा |
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023
प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार: यह पुरस्कार उन प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने के लिए लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं। वर्ष 2023 में कुल आठ प्रशिक्षकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया।
खेल | विजेता कोच |
---|---|
पैरा एथलेटिक्स | महावीर सैनी |
मल्लखंब | गणेश प्रभाकरन |
कुश्ती | ललित कुमार |
हॉकी | शिवेंद्र सिंह |
शतरंज | आरबी रमेश |
द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) विजेता 2023
खेल | विजेता कोच |
---|---|
कबड्डी | भास्करन ई |
गोल्फ | जसकीरज सिंह ग्रेवाल |
टेबल टेनिस | जयंत कुमार पुशीलाल |
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी विजेता 2023
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी: यह ट्रॉफी उन विश्वविद्यालयों को प्रदान की जाती है जो अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष कुल 3 विश्वविद्यालयों को इस ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
संस्था का नाम | विजेता श्रेणी |
---|---|
गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी ,अमृतसर | ओवरआल विजेता |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी , पंजाब | प्रथम उपविजता |
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी | द्वितीय उपविजेता |
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी
1. वर्ष 2023 में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है?
(A) 25 खिलाड़ियों को
(B) 26 खिलाड़ियों को
(C) 28 खिलाड़ियों को
(D) 30 खिलाड़ियों को
2. किस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया?
(A) वर्ष 2018
(B) वर्ष 2021
(C) वर्ष 2020
(D) वर्ष 2019
3. ‘चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी’ किस खेल से संबंधित हैं
(A) टेनिस
(B) बैडमिंटन
(C) हॉकी
(D) टेबल टेनिस
4. ‘ओजस प्रवीण देवताले’ किस खेल से संबंधित हैं जिन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया है?
(A) लॉन टेनिस से
(B) टेबल टेनिस से
(C) तीरंदाजी से
(D) मुक्केबाजी से
5. आर वैशाली किस खेल से संबंधित हैं जिन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया है?
(A) शतरंज से
(B) टेबल टेनिस से
(C) तीरंदाजी से
(D) बॉक्सिंग से
6. शीतल देवी को हाल ही में अर्जुन पुरस्कार मिला, उनका संबंध किस खेल से है?
(A) कबड्डी से
(B) पैरा तीरंदाजी से
(C) स्क्वैश से
(D) एथलेटिक्स से
7. गणेश प्रभाकरण किस खेल से संबंधित हैं जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है
(A) मल्लखंभ
(B) कुश्ती
(C) शतरंज
(D) हॉकी
8. हाल ही हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेताओं व पुरस्कार के संबंध में कौन सुमेलित है?
व्यक्ति पुरस्कार
(A) मोहम्मद शमी– अर्जुन पुरस्कार विजेता 2023
(B) महावीर सैनी – द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023
(C) सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी – मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
(D) उपर्युक्त सभी
9. हाल ही हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेताओं व पुरस्कार के संबंध में कौन सुमेलित है?
व्यक्ति पुरस्कार
(A) चिराग शेट्टी – मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
(B) दीक्षा डागर- अर्जुन पुरस्कार विजेता 2023
(C) गणेश प्रभाकरन- द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023
(D) उपर्युक्त सभी
19. हाल ही हुए नियुक्तियों के संबंध में कौन सुमेलित है?
व्यक्ति पुरस्कार
(A) रितु नेगी – अर्जुन पुरस्कार विजेता 2023
(B) गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी ,अमृतसर – मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी विजेता 2023
(C) ललित कुमार– द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023
(D) उपर्युक्त सभी
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेता सूची
- Jan-Dec 2023: Objective Current Affairs Set -2
- Jan-Dec 2023: Objective Current Affairs Set -1
- HRTC Conductor Exam Syllabus 2023
- Dadasaheb Phalke Award
Our Useful Links
Telegram Page | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Facebook Group | Click Here |